Breaking News

धमतरी-चुनाव ड्यूटी लगी तो,आगे के लिए टाल दी शादी…

धमतरी(एचकेपी 24 न्यूज)।शिक्षक सिवनीखुर्द (बाजारपारा) धमतरी निवासी हेमंत कुमार प्रजापति शासकीय माध्यमिक शाला मुड़पार संकुल केंद्र भोयना में पदस्थ हैं। उनकी सगाई भिंभौरी (सिल्हाटी) जिला कवर्धा सालिक राम कुंभकार की सुपुत्री चंद्रकाता के साथ हुई। उनके शादी कार्यक्रम के बीच के दिन 18 अप्रैल को मतदान है। हेमंत के पिता शारीरिक रूप से अस्वस्थ हैं। हेमंत कुमार का लोकसभा निर्वाचन में मतदान अधिकारी क्रमांक-02 में ड्यूटी लगने के कारण अपने वैवाहिक कार्यक्रम के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अवकाश के लिए आवेदन लगाया।अधिकारी ने निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए कार्य करने कहा। इसके चलते हेमंत ने शादी चुनाव ड्यूटी करने के बाद करने का फैसला लेते हुए अधिकारी को पूरी निष्ठा से चुनाव ड्यूटी करने का वचन दिया। उनकी मंगेतर चंद्रकांता ने भी हेमंत को परिस्थितियों के अनुकूल चुनाव ड्यूटी पूरी निष्ठा के साथ करने का सुझाव और सहमति दी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …