सुरजपुर(एचकेपी 24 न्यूज)।पत्नी से विवाद के बाद शराब के नशे में घर पहुंचे एक युवक ने जहर सेवन कर लिया था।जिसे गंभीर स्थिति में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान मौत हो गई।सुंदरपुर निवासी 35 वर्षीय ईश्वर प्रसाद सिंह शराब पीने का आदी था। आए दिन शराब के नशे में वह पत्नी के साथ विवाद करता था। रविवार को पत्नी गुस्से में आकर पड़ोस के घर चली गई थी। ईश्वर दोपहर में शराब सेवन कर घर आया।इस दौरान घर में कोई नहीं था केवल उसकी छोटी बेटी थी। इसी बीच शराब के नशे में घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया। पिता की तबियत बिगडऩे पर पुत्री ने तत्काल इसकी जानकारी पड़ोसियों को देने के साथ ही मां को दी।परिजन द्वारा उसे तत्काल सूरजपुर जिला चिकित्सालय ले जाया गया, यहां उसकी स्थिति खराब होने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान गुरुवार को उसकी मौत हो गई।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal