कोरिया(एचकेपी 24 न्यूज)। छत्तीसगढ़ में जंगल सफारी करने वालों के लिए सुखद खबर गुरुवार देर रात सामने आई है। गुरू घासीदास नेशनल पार्क के सोनहत विकासखंड में टाइगर दिखाई दिया है। मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर लौट रहे अधिकारियों की गाड़ी के आगे टाइगर आ गया और करीब 100 मीटर तक साथ चलता रहा। इस बीच अधिकारियों की टीम ने उसका मोबाइल से वीडियो भी बनाया। वीडियो में टाइगर बीच सड़क से निकलकर जंगल की ओर जाता दिखाई दे रहा है।दरअसल सोनहत जनपद सीईओ संजय राय और एसडीएम सुमन राज गुरुवार रात रामगढ़ क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर लौट रहे थे। लौटते समय अचानक भीठमाड़ा और आमापानी के पास बीच सड़क में टाइगर दिखाई दिया। टाइगर उनके गाड़ी के आगे लगभग 100 मीटर तक चलता रहा। इस दौरान वाहन में कई अन्य लोग भी मौजूद थे, जो आपस में टाइगर को लेकर बातचीत करते सुनाई दे रहे हैं। साल 2017 में शेर के पंजो के निशान गुरुघासीदास राष्ट्रीय उद्यान में पाए गए थे। तभी से यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि यहां शेर का मूवमेंट होता है।
Check Also
मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…
🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …
HKP24News Online News Portal