नई दिल्ली(एचकेपी 24 न्यूज)।देश इस समय पूरी तरह चुनावी मोड में है और पहले चरण के लिए होने वाले मतदान में अब कुछ ही दिन बचे हैं. लेकिन देश की एक लोकसभा सीट ऐसी भी है जहां इस बार ईवीएम या फिर वीवीपैट से नहीं बल्कि बैलेट पेपर से ही चुनाव होंगे. यह सीट तेलंगाना की निजामाबाद है, जहां पर इस बार पूरे देश से अलग चुनाव होगा.दरअसल, निजामाबाद लोकसभा सीट पर कुल 185 उम्मीदवार हैं और यही कारण है कि चुनाव आयोग को यहां पर बैलेट पेपर से चुनाव करवाना पड़ रहा है. क्योंकि अगर यहां पर ईवीएम और वीवीपैट का इस्तेमाल किया जाए तो हर बूथ पर 3-3 मशीनों का इस्तेमाल करना पड़ेगा. जो बेहद मुश्किल भरा होगा.यही कारण है कि चुनाव आयोग ने तय किया है कि इस लोकसभा सीट पर बड़े बैलेट पेपर से मतदान हो, ताकि सभी उम्मीदवारों के नाम और तस्वीर आसानी से आ सके. इसको लेकर चुनाव आयोग ने राज्य चुनाव आयोग को भी अवगत करा दिया और इसके लिए जरूरी तैयारियां करने को कहा है. आपको बता दें कि तेलंगाना की सभी सीटों पर 11 अप्रैल को ही मतदान होना है.अगर निजामाबाद लोकसभा सीट का इतिहास देखें तो यहां ज्यादा उम्मीदवार होने की परपंरा सी रही है. 1996 और 2010 में भी यहां बैलेट से ही वोट पड़े थे, अभी कुछ समय पहले ही हुए पंचायत चुनाव में भी बैलेट का इस्तेमाल किया गया था.अब राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी यानी सीईओ के मुताबिक रिटर्निंग अफसर की ओर से फॉर्म 7A के जरिए भेजी जाने वाली उम्मीदवारों की अंतिम सूची आते ही बैलेट पेपर की छपाई का काम शुरू हो जाएगा.इस बार बैलेट पेपर पर देवनागरी, अंग्रेजी और स्थानीय लिपि में उम्मीदवार के नाम, पार्टी और चुनाव चिन्ह के साथ-साथ पहली बार तस्वीर भी छपी होगी.2014 में इस सीट पर टीआरएस का खाता खुला था. यहां से कलवकुंतला कविता 1.67 लाख से ज्यादा वोटों के बड़े अंतर से जीती थीं. उन्होंने कांग्रेस के मधु याक्षी गौड़ को मात दी थी.
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal