सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जांजगीर-चांपा जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज बनसोड़ व सक्ती के अनुविभागीय अधिकारी युगल किशोर उर्वशा के नेतृत्व में गुरुवार सुबह लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने के लिए मतदान जागरुकता रैली निकाली गई। रैली तहसील कार्यालय परिसर से शुरू होकर गौरव पथ मार्ग, बुधवारी बाजार, सोसायटी चौक होते हुए विभिन्न मार्ग से होकर वापस तहसील कार्यालय पहुंची।इस दौरान प्रत्येक मतदाताओं को मतदान केंद्र तक जाकर अपना मतदान अवश्य करने व मतदान के लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रेरित किया गया। रैली में मतदान जागरुकता को लेकर काफी उत्साह देखा गया। रैली में शामिल लोगों ने बैनर, तख्ती लिए लोगों को प्रेरित कर रहे थे कि वह अपने मत का प्रयोग जरूर करें। सक्ती विकासखंड सहित पूरे अनुविभाग के विभिन्न विभागों के अधिकारी,कर्मचारी सहित नगर पालिका, नगर पंचायत के भी अधिकारी कर्मचारियों व लोग उपस्थित रहे।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal