Breaking News

मुंगेली-शिक्षक के खिलाफ छात्राओं ने की शिकायत, बोलीं- गलत तरीके से टच करते हैं शिक्षक,छात्राओं ने संकुल समन्वयक के जरिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी से की है शिकायत,मामले की जांच के लिए बीईओ को किया निर्देशित, रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई…

मुंगेली(एचकेपी 24 न्यूज)।यहां पूर्व माध्यमिक स्कूल में छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। अश्लील हरकत करने वाला कोई और नहीं बल्कि टीचर है। वो लड़कियों को गलत तरीके से छूता था। विरोध करने पर भी नहीं मानता था। छात्राओं ने इसकी शिकायत संकुल समन्वयक के जरिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी से की है।जिले के बरेला पूर्व माध्यमिक शाला का शिक्षक शिक्षक कीर्ति शर्मा पर लड़कियों के शरीर को गलत तरीके से टच करने और अश्लील व्यवहार करने का आरोप है। छात्राओं ने अध्यापक को पद से हटाने की मांग की है। स्कूली छात्राओं का कहना है कि लगातार कई दिनों से शिक्षक गलत व्यवहार कर रहा था। इसकी जानकारी स्कूल प्रबंधन को भी दी, लेकिन प्रबंधन की ओर से इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं की गई। मामले में जिला शिक्षा अधिकारी जीपी भारद्वाज का कहना है कि मामले की जांच के लिए बीईओ को निर्देशित कर जांच प्रतिवेदन मांगा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद शिकायत सही पाए जाने पर दोषी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …