Breaking News

नई दिल्ली- दो अलग-अलग मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को की ढेर,सुरक्षाबलों को यावरां वन क्षेत्र में आतंकवादियों के होने की सूचना मिली थी,पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार यह प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों हिजबुल मुजाहिदीन और लश्कर-ए-तैयबा का संयुक्त समूह था…

नई दिल्ली(एचकेपी 24 न्यूज)। जम्मू-कश्मीर के शोपियां और कुपवाड़ा जिलों में गुरुवार को सुरक्षाबलों के साथ दो मुठभेड़ों में चार आतंकवादी मारे गये. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षाबलों को जिले के यावरां वन क्षेत्र में आतंकवादियों के होने की सूचना मिली थी जिसके बाद वहां आतंकवाद विरोधी अभियान चलाया गया. उन्होंने बताया कि इसके बाद हुई मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए.प्रवक्ता ने बताया ”मारे गए आतंकवादियों की पहचान सजाद खांडे, आकिब अहमद डार और बशरत अहमद मीर के रूप में की गई है. ये सभी पुलवामा के रहने वाले थे.” उन्होंने कहा कि पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार यह प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों हिजबुल मुजाहिदीन और लश्कर-ए-तैयबा का संयुक्त समूह था.प्रवक्ता ने कहा, ”वे सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर हमलों और नागरिक अत्याचारों समेत कई आतंकवादी कृत्यों में शामिल होने के मामलों में वांछित थे.” उन्होंने बताया कि डार इलाके में कई आतंकवादी हमलों के षड़यंत्र रचने और उन्हें अंजाम देने में शामिल था. उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ आतंकवाद संबंधी कई मामले दर्ज हैं.प्रवक्ता ने बताया कि खांडे और मीर भी कई आतंकवादी हमलों में शामिल थे और आतंकवाद संबंधी कई मामले उनके खिलाफ दर्ज हैं. उन्होंने कहा, ”मुठभेड़ स्थल से तीन एके राइफल समेत कई अभियोगात्मक सामग्री बरामद हुई है. आगे की जांच और अन्य आतंकवादी मामलों में उनकी संलिप्तता की जांच के लिए सभी सामग्रियों को रिकॉर्ड में रखा गया है.हंदवाड़ा में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया.प्रवक्ता ने बताया कि एक अन्य मुठभेड़ में उत्तर कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया. उन्होंने बताया, ”हंदवाड़ा में एक आतंकवादी मारा गया. घटनास्थल से कुछ हथियार और गोला-बारूद बरामद किये गये.” उन्होंने बताया कि मारे गये आतंकवादी की पहचान और संगठन का पता लगाया जा रहा है.

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बिलासपुर:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) बिलासपुर संभाग के मुख्य अभियंता आर.के.रात्रे से सौजन्य मुलाकात कर बरसात के पूर्व कार्य रोकने के‌ पहले निर्माणाधीन सड़क में स्थित समस्त गड्ढों का चिन्हांकन करवा कर गुणवत्तापूर्ण एवं मजबूती से समतलीकरण/सुधार कार्य करवाने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्माण किए जाने वाला शासकीय भवनों का आधुनिक एवं आकर्षक रंगों से गुणवत्तापूर्ण रंग-रोगन कार्य करवाने का स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this बिलासपुर(एचकेपी 24)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार …