जशपुर(एचकेपी 24 न्यूज)।छत्तीसगढ़ सरकार ने स्कूलों की शिक्षा में गुणवत्ता लाने सूबे के सभी शिक्षकों को इस साल अप्रैल तक प्रशिक्षित हो जाने का आदेश दिया है. लेकिन जशपुर में डीएलएड का प्रशिक्षण ले रहे 89 शिक्षकों की नौकरी विभागीय लापरवाही की वजह से दांव पर लगी है. गौरतलब हो कि राज्य शासन ने एक आदेश जारी करते हुए कहा है कि अप्रैल 2019 तक प्रदेश के सभी शासकीय- अशासकीय स्कूलों के शिक्षक अनिवार्य रुप से डीएलएड और बीएड कर प्रशिक्षित हो जाएं. अब जशपुर के सन्ना में डीएलएड प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण ले रहे 89 प्रशिक्षणार्थियों की नौकरी दांव पर लगी है.दरअसल इस डीएलएड का प्रशिक्षण ले रहे ये सभी शिक्षक हिन्दी के असाइनमेंट में फेल हो गए है. असाइनमेंट 30 अंकों का होता है. जिसे उत्तीर्ण करने के लिए न्यूनतम 12 अंक लाने होते है. इस असाइनमेंट में सभी 89 शिक्षकों को दस से कम अंक मिले है. खास बात यह कि इस असाइनमेंट को प्रशिक्षणार्थी परीक्षा हॉल में नहीं बल्कि घर में ले जाकर तैयार करता है, जिससे इस विषय में फेल होने का सवाल ही नहीं उठता.प्रशिक्षण ले रहे शिक्षकों का आरोप है कि प्रशिक्षण केंद्र के कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से इन सभी शिक्षकों को फेल कर दिया गया है, जिसकी वजह से अब शिक्षक खासे परेशान है और अब उनकी नौकरी भी जाने का खतरा बना हुआ है. वहीं जिले के अधिकारी भी इस मामले में आश्चर्य जताते हुए मामले की जांच की बात कह रहे है. इस मामले में डीईओ बीआर ध्रुव का कहना है कि इस मामले में आवेदन मुझे मिला है. असाइनमेंट में फेल कर दिए जान की बात आश्चर्य की है. ऐसा होता नहीं है कि कोई असाइनमेंट में फेल हो जाए. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद की तथ्य सामने आएंगे.
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal