Breaking News

कोण्डागांव-डीआरजी और एसटीएफ की टीम पर नक्सलियों ने की हमला,जवाबी कार्रवाई के बाद भागे नक्सली…

कोण्डागांव(एचकेपी 24 न्यूज)।सर्चिंग पर निकली डीआरजी और एसटीएफ की संयुक्त पार्टी पर नक्सलियों ने हमला कर दिया। जवानों ने नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। जवानों को भारी पड़ता देख पेड़ों की ओट लेकर नक्सली भाग खड़े हुए। मौके से देशी हैंड ग्रेनेड समेत विस्फोटक बरामद हुआ है।जिले के मर्दापाल थाना इलाके के तुसवाल के घने जंगल में कैंप लगाकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे। जवानों ने मौके से 30 नग देशी हैंड ग्रेनेड के साथ विस्फोटक सामग्री, नक्सली साहित्य और दैनिक उपयोगी की सामग्री बरामद की है।जिला मुख्यालय से पांच किमी दूर सोमबहारा और नारा गांव के बीच नक्सलियों ने बैनर लगाकर जगह-जगह पर्चे फेंके है। नक्सलियों ने पर्चे के जरिए मोदी सरकार के काम-काज को कटघरे में खड़ा किया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि ये सब शरारती तत्वों का काम हो सकता है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …