Breaking News

रायपुर- दिन दहाड़े गोली मारकर व्यापारी की हत्या,आरोपी सिपाही गिरफ्तार…

रायपुर(एचकेपी 24 न्यूज)।राजधानी में दिनदहाड़े छत्तीसगढ़ आर्म्स फ़ोर्स के जवान मनोज ने कारोबारी संजय अग्रवाल की गोली मारकर हत्या कर दी. कारोबारी संजय अग्रवाल सेकंड हैंड कार का कारोबार करता था. जवान मनोज ने एक सेकंड हैंड कार खरीदी थी. कार में बार-बार खराबी आ रही थी. जवान ने अपनी कार को मरम्मत के लिए कारोबारी संजय अग्रवाल के शो-रूम में छोड़ दिया था.होली के समय से अब तक कार की मरम्मत नहीं की गई थी. इस बात से जवान मनोज आगबबूला हो गया और केबिन के बाहर से ही संजय अग्रवाल पर गोली चला दी. संजय अग्रवाल को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाते समय कारोबारी ने दम तोड़ दिया. इधर आरोपी जवान मनोज ने एसपी दफ्तर में जाकर सरेंडर कर दिया.मिली जानकारी के अनुसार कार की मरम्मत नहीं होने से जवान मनोज अक्सर अपने दोस्तों को कहा करता था कि कार खरीदी में कारोबारी संजय अग्रवाल ने उसे धोखा दिया है. कार को बार-बार रिपेयरिंग कराना पड़ रहा है. ऐसे में जवान परेशान होकर कहता था कि वो कारोबारी की जान ले लेगा या खुद अपनी ही जान दे देगा.

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …