नई दिल्ली(एचकेपी 24 न्यूज)।जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी को रिमांड पर लेकर यू.पी. ए.टी.एस. ने कश्मीर से तीन ग्रेनेड बरामद किए हैं। गिरफ्तार आतंकी आकिब की निशानदेही पर जम्मू-कश्मीर स्थित उसके घर से एटीएस ने ग्रेनेड बरामद किए। इसके लिए टीम इस हफ्ते जम्मू-कश्मीर में थी। सुरक्षा कारणों से इस यात्रा को गोपनीय रखा गया। पूछताछ में आकिब ने बताया था कि जैश के अपने साथियों से उसे 3 हैंड ग्रेनेड मिले थे जो उसने अपने घर में छिपा दिए थे।इसके आधार पर उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। एडीजी उप्र एटीएस असीम अरुण के नेतृत्व में विवेचक पुलिस उपाधीक्षक निवेश कटियारए एटीएस के कमांडोज और दूसरे बल के साथ हवाई जहाज से एटीएस टीम उक्त अभियुक्त को कश्मीर लेकर आई। जम्मू-कश्मीर की पुलिस के सक्रिय सहयोग से आकिब द्वारा बताए गए पुलवामा के गांव ठाकोर से तीन ग्रेनेड बरामद किए गए।कार्यवाही पूरी करने के बाद आकिब को वापस लखनऊ जेल न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। बरामद तीनों ग्रेनेड को बम निरोधक दस्ते द्वारा चेक किया गया और सुरक्षा के सारे उपाय करते हुए सुरक्षित स्थान पर नष्ट किया गया और इस आशय का प्रमाण पत्र भी यूपी एटीएस को दिया गया।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal