अंबिकापुर(एचकेपी 24 न्यूज)।गांधीनगर थाना क्षेत्र के सुभाषनगर, संजय कॉलोनी में रहने वाली महिला प्रियंका सरोज 22 वर्ष के द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी करने के मामले में पुलिस ने पीएम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आरोपित पति के विरुद्घ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कर लिया है। विवाहिता 10 अगस्त 2018 की रात लगभग 8 बजे किराए के मकान में फांसी लगा ली थी।कॉलोनी मालिक संजय कुमार राय पिता सदानंद राय ने पुलिस को बताया था कि सुभाषनगर संजय कॉलोनी में सुनील सरोज पिता संपत सरोज 24 वर्ष निवासी सरदारगंज, थाना मेहनगर जिला आजमनगर उत्तरप्रदेश लगभग दो माह पूर्व अपनी पत्नी प्रियंका सरोज तथा तीन वर्ष के लड़के के साथ आकर किराए का मकान लिया था। घटना दिवस को उनका दरवाजा बंद था। बच्चे के रोने एवं खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुलने पर कॉलोनी में पहुंचे संजय ने अन्य किराएदारों के साथ मिलकर दरवाजा खोला तो अंदर सुनील सरोज की पत्नी प्रियंका रसोइघर में कपड़ा के सहारे फांसी पर लटकी थी। पूछताछ में सुनील सरोज ने बताया कि शराब पीने के बाद प्रियंका से थोड़ा विवाद हुआ था, इसी गुस्से में आकर उसके सोने के बाद प्रियंका ने फांसी लगा ली। पुलिस ने जांच के बाद पति के विरुद्घ धारा 306 का अपराध दर्ज कर लिया है।
Check Also
डभरा-सक्ती:- गंभीर बीमारी आइसोलेटेड ग्रोथ हार्मोन डेफिशिएंसी टाइप-1ए से पीड़ित धुरकोट निवासी अजय कुमार टण्डन के लगभग 10 वर्षीय पुत्र बालक रिमोन टण्डन के उपचार हेतु बिलासपुर संभाग स्तर से आर्थिक सहायता प्रदान करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के संस्थापक सह निर्देशक हिन्देश कुमार यादव एवं अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने संयुक्त रुप से संभागायुक्त बिलासपुर संभाग को सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this डभरा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)। गंभीर बीमारी आइसोलेटेड ग्रोथ हार्मोन डेफिशिएंसी टाइप-1ए से …
HKP24News Online News Portal