Breaking News

रायपुर-नवजातों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़,5 गिरफ्तार…

रायपुर(एचकेपी 24 न्यूज)।राजधानी में नवजातों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। इस मामले में पुलिस ने बच्चा बेचने वाली मां, 2 दलाल और 2 खरीददारों को गिरफ्तार किया है।बलौदा बाजार की रहने वाली ईश्वरी चेलक दो माह पहले अंबेडकर अस्पताल गर्भपात कराने पहुंची थी। जहां उसकी मुलाकात बच्चों की तस्करी कर बेचने वाले गिरोह की एक सदस्य ममता गोस्वामी से हुई।ममता गोस्वामी ने ईश्वरी चेलक को अपने झांसे में लेते हुए उसे अबॉर्शन न कराने की सलाह देते हुए कहा कि इसके उसे अच्छे खासे पैसे भी मिल जाएंगे।इसके बाद वह पुरानी बस्ती में रहने वाली रुपा राठौर नाम की एक महिला के घर ले गई जहां दोनों महिलाओं के झांसे में आकर वह 2 महीने तक उसी घर में रहने लगी और फिर 9 मार्च को अंबेडकर अस्पताल में उसने एक बच्ची को जन्म दिया। जन्म के बाद महिला ने सरायपाली निवासी भूपेश मखीजा को नवजात को बेच दिया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …