Breaking News

जैजैपुर- डॉक्टर शशि प्रभा बंजारे पर लगा सही समय पर उपचार नहीं करने का आरोप…डॉक्टर एंव पीडित पक्ष ने मामला का रिपोर्ट थाना मे करावाया दर्ज..पीडित परिवार के सदस्य ने उपचार करवाने को लेकर चर्चा करने के दौरान डॉक्टर क्या-क्या बोल रही है,उसका विडियो बनाकर की सोशल मीडिया मे वायरल…खबर को विस्तार से जानने के लिए पढिए hkp24news.com के Editer In Chiefe सुनिल कुमार बर्मन का पूरा रिपोर्ट…

जैजैपुर(एचकेपी 24 न्यूज)।स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉ. शशि प्रभा बंजारे के ऊपर प्रसव के लिए अस्पताल पहुंची मरीज का सही समय पर उपचार नहीं करने का आरोप लगा है।जैजैपुर निवासी विनोद चंद्रा अपनी पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर शुक्रवार 22 मार्च को रात करीब 8 बजे जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे थे।उस समय अस्पताल में कोई भी डॉक्टर मौजूद नहीं था। ऐसे में वे मरीज को घर ले आए।लेकिन कुछ देर बाद ही दर्द और बढ़ गया, तो परिजन दोबारा महिला को लेकर रात करीब 10 बजे अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां ड्यूटी में मौजूद डॉक्टर द्वारा रात 12 बजे तक सामान्य प्रसव हो जाने की बात कही।लेकिन 12 बजे तक प्रसव नहीं हुई।इधर महिला दर्द से तड़प रही थी।इसकी जानकारी होने पर नगर के पार्षद दिलीप चंद्रा ने रात करीब एक बजे डॉ. शशि प्रभा बंजारे को फोन कर इसकी जानकारी दिया।लेकिन डॉ.शशि प्रभा बंजारे को रात में फोन करना नागवार गुजरा और उनके द्वारा अभी उपचार नहीं करने की बात कह दी गयी।और कहा कि मैं अभी आती हूं और तो मरीज को रेफर करने की बात कही।इधर प्रसूता की प्रसव पीड़ा बढ़ती जा रही थी। इसके बाद शनिवार 23 मार्च सुबह 5 बजे जब डॉक्टर को फोन करके जानकारी दी गई और उपचार करने का निवेदन कि गयी। तब वह भड़क गई और परिजन के ऊपर ही बरस पड़ी। दोनों पक्ष में विवाद बढ़ गया और मरीज को जैजैपुर से रेफर कर दिया गया। इधर दोनों पक्षों ने मामले की शिकायत थाना में दर्ज कराई है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…

🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …