Breaking News

जांजगीर-चाम्पा:-गश्त पर निकली 112 की जीप पर तीन युवकों ने फेंके पत्थर,तीनो आरोपी गिरफ्तार…

जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।होली की रात गश्त में निकली 112 वाहन पर तीन युवकों ने पथराव कर दिया। घटना से वाहन में सवार एक आरक्षक के सिर पर चोट लगी है। फिर वाहन चालक ने थाना प्रभारी को घटना के बारे में जानकारी दी। वहां से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पतासाजी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार हसौद थाना क्षेत्र का डायल 112 की टीम को होली की रात क्षेत्र में गश्त करने के निर्देश दिए थे। वाहन पर दो आरक्षक युवराज सिंह व भुवनेश्वर प्रसाद, एक चालक राकेश कुमार की ड्यूटी लगाई थी। रात करीब 12.30 बजे वाहन ग्राम मलदा की ओर गश्त में निकली थी। मलदा निवासी सूरज कश्यप, राहुल कश्यप और ग्राम जमड़ी निवासी गौतम कश्यप गांव में हुडदंग कर रहे थे इसकी सूचना डायल 112 को मिलने पर टीम मौके पर पहुंची। तीनों युवकों को देखकर चालक ने वाहन को रोक दिया। इसके बाद तीनों युवक वहां से भागने लगे। कुछ दूर जाने के बाद तीनों युवकों ने वाहन पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। पथराव से डायल 112 का कांच टूट गया तथा आरक्षक युवराज सिंह के सिर पर चोट लगी है। पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ धारा 186, 353, 332, 427, 34 के तहत जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …