बलौदाबाजार(एचकेपी 24 न्यूज)। छत्तीसगढ़ के गिधौरी बस स्टैंड में आज दोपहर बड़ा होने से टल गया। बस टैंड के पास से गुजर रही एक चलती ट्रक में अचानक आग लग गई। जिसकी वजह से चारों तरफ अफरा तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार मुंबई से शिवरीनारायण रूई लेकर आ रही ट्रक क्रं. Mh 04 hd 1142 में आग लगी हुई थी। गिधौरी के लोगों ने देखा वाहन चालक को इस बात की खबर ही नही थी कि ट्रक में आग लगी हुई है। जिसके बाद लोगों चिल्लाकर उन्हें जानकारी दी कि ट्रक में आग लगी हुई है, आग कि जानकारी लगते ही ट्रक चालक और खलासी ट्रक से आनन फानन में कुदकर गए। जिसके बाद गिधौरी बस स्टैंड में अफरा तफरी का महौल बन गया। चलती ट्रक के कारण कुछ भी हो सकता था, स्थानीय ग्रामीण मदन खंडकर और उनके साथियों ने मिलकर जलती ट्रक को शहर से बाहर महानदी के पास ले गए और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। लेकिन तब तक आग बेकाबू हो गई थी।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal