Breaking News

रायगढ-होली के दिन युवती से सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश,की जानलेवा हमला…

रायगढ़ (एचकेपी 24 न्यूज)। होली के दिन रायगढ़ के खरसिया में युवती के साथ सनसनीखेज घटना हुई। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश की गई, जब बदमाश नाकाम हुए तो उन्होंने युवती के सिर पर पत्थर से जानलेवा हमला कर दिया। पीड़िता को फिलहाल अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।जानकारी के मुताबिक खरसिया में 20 वर्षीय युवती होली के मौके पर अपने गांव के पूर्व सरपंच और अन्य रिश्तेदारों के यहां अनाज देने जा रही थी। इसी समय एक जगह नशे ही हालत में गणपत राठिया और उसके साथियों ने युवती को पकड़ लिया। यहां से वे युवती को जबर्दस्ती पास की सुनसान जगह ले गए। यहां इन लोगों ने युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। युवती द्वारा विरोध करने पर इन बदमाशों ने पत्थर से युवती के सिर पर हमला कर दिया। बदमाशों ने युवती को मारने की नीयत से उस पर पत्थर से वार किए, इससे वो बेहोश हो गई। इसके बाद बदमाश उसे ऐसी ही हालत में छोड़कर भाग खड़े हुए।जब युवती बहुत देर तक घर नहीं पहुंची तो परिजन उसे तलाश करने घर से निकले। आस-पड़ोस में पूछताछ करने पर उन्हें युवती के बारे पता चला। परिजन तुरंत घटनास्थल पहुंचे और लहूलुहान हालत में पड़ी युवती को लेकर अस्पताल पहुंचे। खरसिया अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद युवती को रायगढ़ से रायपुर रेफर किया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनीं हुई है।इधर युवती के प्रारंभिक बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद से ही आरोपित गणपत ऊर्फ गोलू और उसके साथी फरार हैं। हालांकि पुलिस ने उसके कुछ साथियों को हिरासत में लिया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…

🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …