कोरिया(एचकेपी 24 न्यूज)।जिला मुख्यालय से लगभग 120 किलोमीटर दूर शेराडांड़ गांव में ऐसा पोलिंग बूथ है, जहां एक परिवार के सिर्फ तीन सदस्य और एक फायर वाचर मतदाता हैं। इसे छत्तीसगढ़ का सबसे छोटा पोलिंग बूथ बताया जा रहा है, जहां आगामी लोकसभा चुनाव में चारों मतदाता अपने मतदान का प्रयोग करेंगे।जिला निर्वाचन अधिकारी भोस्कर विलास संदिपान के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम बुधवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा क्रमांक 1 भरतपुर सोनहत के सबसे छोटे पोलिंग बूथ शेराडांड पहुंची।संदिपान ने आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर केवल चार मतदाता के लिए स्थापित इस अस्थायी पोलिंग बूथ एवं मतदान दलों के रहने की व्यवस्था का जायजा लिया।कलक्टर ने शेराडांड़ गांव के इकलौते ग्रामवासी चेरवा जाति के तीनों मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। कलक्टर संदिपान ने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी सुनीं तथा बिजली, पानी, राशन, वृद्धावस्था पेंशन एवं उनके परिवार का जीविकोपार्जन के बारे में पूछकर शासन से मिलने वाली योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी जगन्नाथ वर्मा, जनपद सीइओ संजय राय सहित अन्य उपस्थित थे।चंदहा से शेराडांड की दूरी करीब 12 किलोमीटर है। अब तक यहां तीन ही मतदाता थे। इसमें देवराज चेरवा (63 वर्ष), राम प्रसाद चेरवा (25 वर्ष) और सिंगरो बाई चेरवा (22 वर्ष) शामिल हैं। जंगलों में आग बुझाने के लिए नियुक्त फायर वाचर महिपाल राम रोसिया (45 वर्ष) का भी नाम इस बार मतदाता सूची में जुड़ गया है। इस तरह कुल मिलाकर यहां चार मतदाता अपने अधिकारों का प्रयोग करेंगे।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal