रायपुर(एचकेपी 24 न्यूज)।छत्तीसगढ़ में राज्य ओपन स्कूल की परीक्षा 23 मार्च से शुरू हो रही है. सूबे से एक लाख 55 हजार हाई स्कूल और हायर सेकेण्ड्री के बच्चे इस परीक्षा में शामिल होंगे. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 10वीं बोर्ड परीक्षा 2019 में उत्तरपुस्तिकाओं में परिवर्तन के बाद अब ओपन स्कूल ने बोर्ड परीक्षा में बड़ा बदलाव करने जा रहा है. पहली बार राज्य ओपन स्कूल की दसवीं-बारहवीं दोनों बोर्ड परीक्षा में परीक्षार्थियों को ओएमआर शीट वाली उत्तर पुस्तिका मिलेगी.बता दें कि हाई और हायर सेकंडरी स्कूल की उत्तरपुस्तिकाओं में अब छात्र का रोल नंबर, छात्र का नाम, परीक्षा दिनांक, परीक्षा कोड, परीक्षा का विषय और विषय कोड पहले ही प्रकाशित रहेगा. इसके लिए कॉपियों में ओएमआर शीट का इस्तेमाल किया जाएगा. इस साल ओपन बोर्ड परीक्षा में एक लाख 55 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. गौरतलब है कि माशिमं ने इस साल दसवीं बोर्ड परीक्षा में ओएमआर शीट का प्रयोग किया है. इससे पहले डीएलएड पूरक की परीक्षा में ओएमआर शीट का प्रयोग किया गया था. माध्यमिक शिक्षा मण्डल के सचिव व्हीके गोयल का कहना है कि ओपन स्कूल की परीक्षा के लिए 260 परीक्षा केंद्र बनाए गए है.गौरतलब हो कि राज्य ओपन स्कूल की परीक्षा 8 बजे से प्रारंभ होगी. निर्वाचन कार्यों की वजह से परीक्षा के समय सारणी में बदलाव किया गया है. गौरतलब है कि ओपन स्कूल में पिछले साल कॉपियों के बदलने का खेल सामने आया था, लिहाजा ओएमआर शीट लगाने का निर्णय लिया है.
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal