Breaking News

इस्लामाबाद-चीन ने फिर की पाकिस्तान की मदद, दिया 14500 करोड़ रुपए का लोन…

इस्लामाबाद(एचकेपी 24 न्यूज)।नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को सदाबहार दोस्त चीन से सोमवार तक दो अरब डॉलर का कर्ज मिल जाएगा। पाकिस्तान के वित्त मंत्रालय ने इसकी घोषणा की है। पाकिस्तान के अखबार ‘डॉन’ के अनुसार, मंत्रालय के सलाहकार एवं प्रवक्ता खक्कान नजीब खान ने कहा कि चीन से मिलने वाले 2.1 अरब डॉलर के कर्ज के लिये सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली गयी हैं।भारतीय रुपए में ये रकम करीब 14500 करोड़ रुपए होती है। एक डॉलर की कीमत 69 रुपए है। उन्होंने कहा कि राशि 25 मार्च तक स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के खाते में जमा हो जाएगी। प्रवक्ता ने कहा कि इस कर्ज से विदेशी मुद्रा भंडार मजबूत होगा और भुगतान के स्थायित्व का संतुलन सुनिश्चित होगा। इससे पहले पाकिस्तान को मदद के तौर पर सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात से भी एक-एक अरब डॉलर मिल चुके हैं।बीजिंग में चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग व पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के बीच नवंबर 2018 में हुई बैठक के बाद चीन ने कहा था कि वह इस्लामाबाद को उसके वर्तमान वित्तीय संकटों को दूर करने में मदद करने की पेशकश करने के लिए तैयार है और सहायता की शर्तों पर अभी भी चर्चा की जा रही है।इससे पहले खबर आई थी कि धन की तंगी से जूझ रही पाकिस्तान सरकार ने बढ़ते कर्ज का भुगतान करने के लिए केंद्रीय मंत्रालयों की बिना-इस्तेमाल के पड़ी सम्पत्तियों की बिक्री करने का फैसला किया है। यह जानकारी मीडिया की रपटों में दी गयी है।रिपोर्ट के मुताबिक यह निर्णय प्रधानमंत्री इमरान खान की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया। पाकिस्तान पर इस समय 27,000 अरब पाकिस्तानी रुपए (27 लाख करोड़) के बराबर कर्ज का बोझ है। पाकिस्तान के 2 रुपए के बराबर भारत का 1 रुपया है। इस हिसाब से पाकिस्तान पर 13.5 लाख करोड़ रुपए का कर्ज है।सूचना मंत्री फवाद चौधरी के हवाले से कहा गया है कि मंत्रालयों और संबंधित विभागों की केवल वही सम्पत्तियां बेची जाएंगी जो बिना किसी इस्तेमाल के पड़ी हैं। अखबार डॉन ने उनके हवाले से कहा है कि प्रधानमंत्री इमरान खान ने ऐसी सम्पत्तियों की सूची मंगवायी है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …