Breaking News

दिल्ली-जैश का आतंकी गिरफ्तार, पुलवामा के हमलावरों के संपर्क में था…

नई दिल्ली(एचकेपी 24 न्यूज)।पुलवामा हमले के बाद दिल्ली पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने दिल्ली से आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक सदस्य सज्जाद खान को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले से पहले ही सज्जाद भागकर दिल्ली आ गया था. लेकिन वो हमले के मास्टर माइंड मुदस्सिर के सम्पर्क में था.जानकारी के मुताबिक सज्जाद खान जम्मू कश्मीर का ही रहने वाला है. उसे पुलवामा में सीआरपीएफ की बस पर हमले की साजिश की पूरी जानकारी थी. सज्जाद लगातार पुलावामा हमले के मास्टरमाइंड मुदस्सिर के संपर्क में था. जो हाल ही में एक एनकाउंटर के दौरान मारा गया.सज्जाद खान के 2 भाई भी जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी थे. जिन्हें सेना ने एनकाउंटर में मार गिराया था. अब सज्जाद की गिरफ्तारी को काफी अहम माना जा रहा है. क्योंकि एजेंसियों को इनपुट मिले थे कि जैश दिल्ली में भी हमला कर सकता है. ऐसे में सज्जाद का पकड़े जाना पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी है.सज्जाद ने पूछताछ में खुलासा किया है कि पुलवामा में सीआरपीएफ की बस पर हमले का मास्टरमांइड जैश आतंकी मुदस्सिर और पाकिस्तानी आतंकी यासिर एक एप के जरिए फर्जी नम्बरों से बातचीत करते थे.जानकारी के अनुसार सज्जाद खान को मुदस्सिर ने दिल्ली में एक स्लीपर सेल स्थापित करने का काम सौंपा था. जैश-ए-मोहम्मद के 27 वर्षीय आतंकी सज्जाद खान का पुलावामा की रहने वाला है. गुरुवार की देर रात उसे लालकिला के पास लाजपत राय मार्केट से गिरफ्तार किया गया. वह एनआईए की एफआईआर संख्या आरसी-08/2019/एनआईए/दिल्ली/यू/एस121-ए/120बी और यूएपीए एक्ट में वांछित था.गौरतलब है कि जांच एजेंसियों को पता चला था कि 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले की तैयारी एक महीने पहले से ही जारी थी, ISI ने जैश-ए-मोहम्मद, तालिबानी आतंकवादियों, हक्कानी नेटवर्क की साझा बैठक करवाई थी जिसमें पुलवामा हमले की साजिश रची गई थी.खुफिया एजेंसियों का दावा है कि पुलवामा हमले से एक महीने पहले मसूद अजहर ने तालिबानी और हक्कानी नेटवर्क के आकाओं के साथ बैठक की थी. इसी हमले में तय हुआ था कि भारत में एक आत्मघाती हमला किया जाएगा.इस बैठक को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI ने मैनेज करवाया था, बैठक बहावलपुर में हुई थी. बता दें कि बहावलपुर में ही जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर का अड्डा है, जहां से वो अपनी आतंकी गतिविधियों को अंजाम देता है.

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …