नई दिल्ली(एचकेपी 24 न्यूज)।जम्मू कश्मीर में पिछले 24 घंटों में आंतकवादियों के साथ मुठभेड़ के चार मामले सामने आए हैं. ताजा एनकाउंटर शोपियां जिले के इमाम साहब में शुरू हुआ है. माना जा रहा है कि 2-3 आतंकी एक घर में छिपे हुए हैं. बंदीपोरा में मुठभेड़ के दौरान लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकी मारे गए हैं. इसमें लश्कर का टॉप कमांडर अली भाई भी शामिल है. इसी तरह बारामूला जिले में गुरुवार को हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए. इन चारों मुठभेड़ों में अब तक चार आतंकवादी मारे जा चुके हैं. इस दौरान एक अधिकारी समेत तीन सैन्यकर्मी घायल हो गए.अली भाई पाकिस्तान का बताया जा रहा है. श्रीनगर स्थित रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया बारामूला के कलंतरा इलाके में नमबलनार अभियान में दो आतंकवादियों को ढेर किया गया है. उन्होंने कहा कि मुठभेड़ अब भी जारी है. कर्नल कालिया ने बताया कि अभियान में एक अधिकारी और दो जवान घायल हुए हैं.घायल जवानों को यहां बादामीबाग छावनी स्थित सेना के 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर दिन में इलाके की घेराबंदी की थी और तलाशी अभियान शुरू किया था. उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं, जिन्होंने जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई.बारामूला में होली के दिन आतंकियों ने यह ग्रेनेड हमला उस वक्त किया जब इलाके में एक तलाशी अभियान चल रहा था. इसके कुछ मिनट बाद ही सोपोर कस्बे में भी आतंकवादियों ने सीआरपीएफ के एक कैंप पर धावा बोल दिया, लेकिन इस ग्रेनेड हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. हमले के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पुलिस ने बताया कि कुछ आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सीआरपाएफ और पुलिस ने वारपोरा इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान चलाया.
Check Also
मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…
🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …
HKP24News Online News Portal