दिल्ली(एचकेपी 24 न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय चुनाव समिति ने लोकसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ की पांच सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं।पार्टी ने जांजगीर से गुहाराम अजगले, बस्तर से बैदूराम कश्यप, कांकेर से मोहन मंडावी, सरगुजा से रेणुकासिंह और रायगढ़ से गोमती साय को टिकट दिया गया है। रेणुका रमन सरकार में मंत्री रही हैं। 2013 का चुनाव हार गई थीं। उन्हें 2018 में टिकट नहीं मिला था।बैदूराम एक बार विधायक रह चुके हैं। एक चुनाव हारे हैं। उन्हें 2018 टिकट नहीं मिला था। सारंगढ़ सीट से गुहाराम सांसद रह चुके हैं।परिसीमन के बाद अब सारंगढ़ सीट जांजगीर-चांपा सीट हो गई है।मोहन मंडावी छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ शाखा कांकेर के पूर्व उपाध्यक्ष व समाजसेवी होने के साथ ही लोक सेवा आयोग के सदस्य भी हैं। वर्तमान में तुलसी मानस प्रतिष्ठान के प्रांताध्यक्ष भी हैं।वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी दिनेश ठाकुर भानुप्रतापपुर के पूर्व जनपद अध्यक्ष रह चुके हैं। गोमती जशपुर जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। रायगढ़ लोकसभा प्रत्याशी गोमती साय पूर्व में फरसाबहार मंडल अध्यक्ष, जनपद की सदस्य और जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।लोकसभा चुनाव के लिहाज से गुहराम के अलावा सभी नए हैं। कांकेर लोकसभा से लोकसभा चुनाव हेतु प्रत्याशी घोषित होने के बाद उनके समर्थकों ने मोहन मंडावी के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष हलधर साहू ने मिठाई खिलाई।गोमती और मोहन पहली बार चुनाव लड़ेंगे जबकि रेणुका और बैदूराम विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। पार्टी ने पांचों सीटों पर नए चेहरों को मौका देकर अपने कहे अनुसार मौजूदा सांसदों को मौका नहीं दिया है। पार्टी ने इस बार रेणुका को मौका देकर लोकसभा सीट पर नया चेहरा उतारा है।सरगुजा से कमलभान सिंह, रायगढ़ से विष्णु देव साय, जांजगीर से कमला पाटले, बस्तर से दिनेश कश्यप और कांकेर से विक्रम उसेंडी को फिर से टिकट नहीं मिला है।दिनेश कश्यप का दूसरी बार टिकट कटा है। वे 1990 में पहली बार जगदलपुर सीट से विधायक बने थे।1993 में उनका टिकट कटा। पूर्व सांसद बलिराम कश्यप के बेटे दिनेश अपने पिता के निधन के बाद 2011 में उपचुनाव लड़े और जीते। बैदूराम 2003 में केसलूर से पहली बार विधायक बने। वे 2008 में चित्रकूट से विधायक चुने गए।जांजगीर- चांपा लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी ने अविभाजित सारंगढ़ लोकसभा सीट के सांसद गुहाराम अजगले को प्रत्याशी बनाया है।बैदूराम को टिकट मिलने की घोषणा होते ही जगदलपुर में भाजपा कार्यालय में उन्हें बधाई देने कार्यकर्ता पहुंचने लगे। मीडिया से बातचीत में बैदूराम ने कहा कि बस्तर सीट पर भाजपा ही जीतेगी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का नाम और सरकार का काम चुनाव प्रचार में पार्टी का मुख्य बिंदू होगा।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal