Breaking News

श्रीनगर-जम्मू कश्मीर राजौरी में LOC पर पाकिस्तानी सेना के सीजफायर उल्लंघन में एक जवान शहीद…

श्रीनगर(एचकेपी 24 न्यूज)।जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी जवानों (Pakistan Army) के संघर्ष विराम उल्लंघन में भारतीय सेना (Indian Army) का जवान शहीद हो गया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. वहीं दूसरी ओर कश्मीर बारामूला जिले के सोपेर में गुरुवार को आतंकवादियों द्वारा किए गए ग्रेनेड हमले में एक अधिकारी सहित दो पुलिसकर्मी घायल हो गये. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उत्तरी कश्मीर जिले में सोपोर के मुख्य चौक पर आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर एक ग्रेनेड फेंका. उन्होंने बताया कि विस्फोट में डांगीवाचा थाना के प्रभारी सहित दो पुलिसकर्मी मामूली रूप से घायल हो गये. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा बलों ने हमलावरों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी की है और तलाशी अभियान शुरू किया है.बता दें, अमेरिका ने बुधवार को ही पाकिस्तान (Pakistan) से दो टूक कहा है कि वह आतंक के आकाओं के खिलाफ ठोस, सटीक एवं निर्णायक कार्रवाई करे और अब अगर भारत पर कोई और आतंकी हमला हुआ तो फिर इस्लामाबाद के लिए ‘बहुत मुश्किल’ हो जाएगी. अमेरिका (US) के एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने बुधवार को व्हाइट हाउस में मीडिया से कहा, ‘यह जरूरी है कि पाकिस्तान जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठनों पर काबू करने के लिए ठोस एवं निर्णायक कार्रवाई करे ताकि क्षेत्र में फिर से तनाव नहीं बढ़े.इस अधिकारी ने नाम नहीं जाहिर करने की शर्त पर कहा, ‘अगर पाकिस्तान की ओर से इन संगठनों के खिलाफ कोई ठोस एवं गंभीर प्रयास नहीं होते हैं तो कोई भी अन्य हमला पाकिस्तान के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी कर सकता है और यह क्षेत्र में फिर से तनाव बढ़ने का कारण भी बन जाएगा.’ बालाकोट में भारतीय वायुसेना (IAF Strike) की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान की ओर से उठाए गए कदमों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अमेरिका और अंतरराष्ट्रीय समुदाय देखना चाहता है कि आतंकी संगठनों के खिलाफ ठोस और निर्णायक कार्रवाई हो.

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …