Breaking News

रायपुर-पेट्रोल लेकर आत्मदाह करने थाने पहुंचा युवक, आग लगाते ही मचा हड़कंप, टीआई के भी हाथ झुलसे…

रायपुर(एचकेपी 24 न्यूज)। धरसींवा थाने में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने थाने के अंदर आत्मदाह की कोशिश की। पुलिस ने युवक को बचाया और तुरंत अस्पताल पहुंचाया। वहीं युवक को बचाने में टीआई के भी हाथ झुलस गए।वेतन नहीं मिलने से परेशान युवक देव कुमार पेट्रोल लेकर शिकायत करने धरसींवा थाने पहुंचा था। लेकिन जब उसकी सुनवाई नहीं हुई तो उसने थाने के अंदर ही खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। युवक के आग लगाते ही थाने में हड़कंप मच गया और युवक को बचाने का प्रयास किया। तब तक वह 20 से 25 प्रतिशत झुलस गया। जिसक बाद युवक तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। इस दौरान युवक को बचाते हुए टीआई नरेंद्र बंसोल का भी हाथ जल गया। युवक एक होटल में काम करता है। घटना रविवार शाम की बताई जा रही है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- खरसियां का वार्ड क्रमांक 04 नया रेल्वे फाटक के पास सी.एस.आर.मद से 6.52 लाख रुपए की लागत से बनवाए गए छायादार शेड के तर्ज पर जन स्वास्थ्य सुरक्षा का दृष्टिकोण से सक्ती फाटक के पास सी.एस.आर.मद,डी.एम.एफ.मद,गौण खनिज मद या विधायक मद से छायादार शेड निर्माण कार्य करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने कलेक्टर को लिखा पत्र…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।खरसियां का वार्ड क्रमांक 04 नया रेल्वे फाटक के …