Breaking News

जांजगीर-चाम्पा:-होली त्योहार के एक दिन पहले पिता ने की बेटा पर चाकू से जानलेवा हमला,बेटा का हालत गंभीर…

जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।चांपा के सेन मोहल्ले में निवासरत 73 साल के वृद्ध पिता ने अपने 48 साल के बेटे पर चाकू से जान लेवा हमला कर दिया। इससे बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे गंभीर अवस्था में बीडीएम अस्पताल चांपा में भर्ती कराया गया है। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।घटना मंगलवार की सुबह 9 बजे की है। पुलिस के अनुसार मनोज कुमार सेन 48 सुबह अपने घर में था। इसी दौरान उसका अपने पिता फूलचंद सेन 73 से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ता गया और दिमागी रूप से कमजोर हो चुके पिता ने अपने बेटे पर चाकू से गर्दन पर हमला कर दिया।हमले से बेटे की हालत गंभीर हो गया। परिजनों ने डायल 112 को फोन कर बुलाया और उसे तत्काल बीडीएम अस्पताल चांपा में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम बीडीएम अस्पताल चांपा पहुंची और आरोपी पिता के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …