Breaking News

बिलासपुर-सालभर पहले गोद ली बच्ची पर महिला प्रोफेसर का कहर, इस कदर पीटा की मासूम की सूज गई पीठ और चेहरे पर दिखने लगे निशान…

बिलासपुर (छत्तीसगढ़)। गोद ली सालभर की बच्ची की बेरहमी से पिटाई करने के मामले में पुलिस ने महिला प्रोफेसर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 16 मार्च काे इस बच्ची को सेवा भारती ने अपने संरक्षण में लिया था। दिव्या मित्रा 47वर्ष नर्सिंग काॅलेज की प्रोफेसर हैं। वह तलाकशुदा हैं। उनकी कोई बच्ची नहीं है। सालभर पहले उन्होंने रायगढ़ सेवा भारती से एक सालभर की बच्ची को गाेद लिया था। तीन दिन पहले महिला सेवा भारती रायगढ़ को किसी ने सूचना दी कि उस बच्ची की महिला प्रोफेसर पिटाई कर रही हैं और उसका गाल व पीठ सूज गई है। शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट है।रायगढ़ सेवा भारती ने यह सूचना अपने बिलासपुर स्थित संस्था के पदाधिकारियों काे दी ताे वे महिला प्रोफेसर के घर पहुंचे। बच्ची की हालत गंभीर थी। पदाधिकारी ने उसे अपने संरक्षण में लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग को इसकी जानकारी दी। विभाग की ओर से थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। मामले में आरोपी महिला प्रोफेसर के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। मासूम बच्ची इस समय सेवा भारती में है।पुलिस अभी तक बच्ची को देखने नहीं पहुंची है। उसका मुलाहिजा भी नहीं कराया गया है। सरकंडा टीआई संतोष जैन का कहना है कि यदि कोई एमबीबीएस डाॅक्टर इलाज कर दिया है तो मुलाहिजा की जरूरत नहीं पड़ती।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …