रायपुर(एचकेपी 24 न्यूज)। जिले के आरंग इलाके में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. शादीशुदा युवक अपनी ही साली के प्यार में पड़ा था. हैरानी की बात है कि आत्महत्या से पूर्व युवक ने गले में फांसी का फंदा लगाकर सेल्फी खींचकर अपनी साली वाट्सएप को भेजा था. फोटो देखने के बाद सबको जानकारी हुई और युवक के घर पहुंचे तो देखा कि वो फांसी पर लटका पड़ा है.पुलिस के मुताबिक आरंग के अग्रवालपारा में रहने वाले आकाश आहूजा ने 3 वर्ष पूर्व एक युवती से अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था, लेकिन बाद में पत्नी की नाबालिग रिश्तेदार बहन से एकतरफा प्यार करने लगा. इस बात की जानकारी होने पर पत्नी उसे छोड़कर अपने मायके चली गई. इधर आकाश लगातार नाबालिग प्रेमिका से प्रेम अनुरोध स्वीकार करने का दबाव बनाता रहा, लेकिन नाबालिग रिश्तेदार ने उसका निवेदन ठुकरा दिया. इससे हताश आकाश ने बीते शनिवार रात अपने कमरे में फांसी का फंदा बनाया और गले में फंदा डालकर सेल्फी खींचकर पहले अपनी प्रेमिका को व्हाट्सएप किया, फिर फांसी पर झूल गया.सुबह जब युवक की साली ने व्हाट्सएप्प चेक किया, तो उसे आकाश द्वारा भेजी गई फोटो दिखाई दी. उसने आकाश को फोन लगाया, लेकिन जब आकाश की ओर से कोई रिप्लाई नहीं मिला तो वह खुद आरंग पहुंच गई. इसके बाद लोगों को घटना की जानकारी हुई. इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई.
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal