Breaking News

सूरजपुर-छठवी पढने वाला बच्चा ने पांच वर्ष की बच्ची से की दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार…

सूरजपुर(एचकेपी 24 न्यूज)। जिले से दिल दहला देने वाला वाकया सामने आया है. यहां छठवीं कक्षा के बच्चे ने एक पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. मामला का खुलासा तब हुआ जब अचनाक बच्ची की तबियत बिगड़ने लगी. फिर परिजनों ने मामले की शिकायत थाने में की. फिलहाल पुलिस ने आरोपी छात्र को हिरासत में ले लिया है.मिली जानकारी के मुताबिक सूरजपुर में पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने छठवीं कक्षा में पढ़ने वाले आरोपी छात्र को हिरासत में ले लिया है. दरअसल स्थानीय आंगनबाड़ी स्कुल में पढ़ने वाली नाबालिग पांच वर्षीय बच्ची रविवार शाम अपने घर के बाहर खेल रही थी. जहां पड़ोस में रहने वाले छठवीं कक्षा के नाबालिग छात्र ने बहला फुसला कर बच्ची को अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया.इसके बाद पीड़ित बच्ची ने देर शाम दर्द की शिकायत अपने मां से की. मां को शक हुआ फिर उसने बच्ची के पिता को घटना की जानकारी दी. अगले दिन बच्ची के परिजनों ने कोतवाली थाने पहुंचकर आरोपी नाबालिग छात्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई. वहीं पुलिस ने आरोपी नाबालिग छात्र को हिरासत में ले लिया है. फिलहाल पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …