नई दिल्ली(एचकेपी 24 न्यूज)।गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का निधन हो गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर उनके निधन की जानकारी दी। उनकी हालत बेहद नाजुक थी। गोवा के मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से बयान जारी किया गया था कि मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की स्वास्थ्य स्थिति अत्यंत गंभीर है। डॉक्टर पूरी कोशिश कर रहे हैं। इसके बाद मनोहर पर्रिकर के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुख्य सचिव और डीजीपी सीएम आवास पहुंचे। केंद्रीय आयुष मंत्री और उत्तरी गोवा के सांसद श्रीपद नाइक पर्रिकर के आवास पर पहुंचे।पर्रिकर एडवांस्ड पैंक्रियाटिक कैंसर से ग्रस्त थे, जिसका पता पिछले साल फरवरी में चला था। उसके बाद उन्होंने गोवा, मुंबई, दिल्ली और न्यूयॉर्क के अस्पतालों में इलाज कराया। इस समय उनके निजी निवास पर उनका इलाज चल रहा था। राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, ‘गोवा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर पर्रिकर के निधन के बारे में सुनकर अत्यंत खेद हुआ। सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी और समर्पण का एक प्रतीक, गोवा और भारत के लोगों के लिए उनकी सेवा को नहीं भुलाया जाएगा।’
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal