रायपुर(एचकेपी 24 न्यूज)।सोशल मीडिया के माध्यम से महिला को प्रेम जाल में फसाकर पैसों की ठगी करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि युवक सोशल मीडिया के माध्यम से फर्जी आईडी बनाकर महिला को अपने झांसे में फंसा लिया था। जिसके बाद युवक ने ऑपरेशन करवाने के नाम पर महिला से पैसे मांगे। इसी तरह वह महिला से लगातार पैसों की मांग करता रहा। जानकारी के मुताबिक युवक महिला की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करने की धमकी देकर ठगी करता था। अब तक करीब 4 लाख रुपए की ठगी कर चुका था। पुलिस ने आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार किया है।
Check Also
सक्ती:- स्वच्छता के साथ किफायती कीमत पर अपने-अपने कार्यो से कलेक्टोरेट पहुंचने वाले लोगो को गुणवत्तायुक्त भोजन एवं नाश्ता उपलब्ध करवाने कलेक्टोरेट परिसर मे गढ कलेवा सेंटर खुलवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के फाउण्डर सह डायरेक्टर हिन्देश कुमार यादव ने कलेक्टर को लिखा पत्र…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।स्वच्छता के साथ किफायती कीमत पर अपने-अपने कार्यो से कलेक्टोरेट …
HKP24News Online News Portal