रायगढ(एचकेपी 24 न्यूज)।17 साल की नाबालिग युवती का अश्लील वीडियो बनाकर फरार होने वाला डभरा एसडीओपी का बेटा अनुराग सिंह अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। मामले में धरमजयगढ़ पुलिस की टीम डभरा एसडीओपी से भी पूछताछ कर लौट गई। मगर आरोपी के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है।डभरा एसडीओपी साधना सिंह के बेटे अनुराग सिंह पर धरमजयगढ़ थाने में धारा 509 (ख), 67(बी) पाॅक्सो एक्ट, 4, 6, आईपीसी 341, 354(घ), 376, 506 का अपराध दर्ज है। आरोपी ने एक 17 साल की नाबालिग को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। विश्वास में लेकर नाबालिग की अश्लील वीडियो भी बना ली। इसके बाद लगातार उसे ब्लैकमेल करने लगा। जब उसने युवती को अपने दोस्तों के साथ भी शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा तो नाबालिग ने इंकार कर दिया। नाबालिग के इनकार करने पर अनुराग ने 27 फरवरी को नाबालिग की अश्लील वीडियो लोकल ग्रुप्स में डाल दी थी। घटना के बाद से आरोपी फरार है। मामले में आरोपी की दोनों नंबरों को ट्रेस करने की कोशिश की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी का लास्ट लोकेशन मध्यप्रदेश के किसी जिले में दिखाई दिया था। इसके बाद धरमजयगढ़ थाना प्रभारी युवक की मां से पूछताछ करने के लिए डभरा गई हुई थी। यहां पर भी डभरा एसडीओपी उनके बेटे का पता बताने में कोई मदद नहीं कर पाई। फिलहाल पुलिस के अनुसार आरोपी को ढूंढने वह हर संभव प्रयास कर रही है। मगर पुलिसिया दांव-पेंच की अच्छी जानकारी होने के कारण आरोपी को इसका सीधा लाभ मिलता दिखाई दे रहा है।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal