Breaking News

hkp24news.com का अपील है,कि कक्षा 10 वी एंव कक्षा 12 वी के विद्यार्थी ना उठाए ऐसा अनुचित कदम.. महासमुंद-बारहवीं के छात्र ने कीटनाशक पीकर दी जान…

महासमुंद(एचकेपी 24 न्यूज)।हायर सेकेंडरी स्कूल बिरकोनी के बारहवीं कक्षा के छात्र ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। पुलिस व परिजनों के अनुसार ग्राम बिरकोनी निवासी तिवेश साहू (17) पुत्र भक्तु साहू 15 मार्च शुक्रवार को सुबह नौ से साढ़े 12 बजे तक परीक्षा दिलाने गया था। बिरकोनी हाईस्कूल में पेपर दिलाने के बाद दोपहर करीब एक बजे अपने घर लौटा और खेती में उपयोग के लिए रखे कीटनाशक को पी लिया। शाम करीब चार बजे जब परिजन खेत से लौटे तो तिवेश की हालत देखकर उसे तत्काल जिला अस्पताल महासमुंद पहुंचाए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। होनहार छात्र के आत्मघाती कदम से बिरकोनी स्कूल स्टाफ और परिजन दुखी हैं। ऐसा माना जा रहा है कि पेपर बिगड़ने से दुखी होकर आत्मघाती कदम उठाया होगा।बहरहाल, पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …