बलौदा बाजार(एचकेपी 24 न्यूज)।छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षाएं 23 मार्च से शुरू होंगी। इसमें जिले में 10वीं और 12वीं दोनों मिलाकर लगभग साढ़े 4 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। 10वीं की परीक्षा 23 मार्च से और 12वीं की परीक्षा 25 मार्च से शुरू होगी। इसके लिए जिले में 8 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देशानुसार नकल सहित अन्य अनुचित साधनों की रोकथाम के लिए सीसीटीवी कैमरे के जरिए परीक्षा की निगरानी की जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी एके भार्गव ने बुधवार को परीक्षा केंद्र प्रभारियों की बैठक लेकर दिशा-निर्देश दिए।जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी 8 परीक्षा केंद्रों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने, सीसीटीवी कैमरा लगाने, अनुचित साधन के उपयोग पर रोक लगाने, पुलिस सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षार्थियों की बैठक व्यवस्था तथा पर्यवेक्षकों की ड्यूटी लगाने के लिए निर्देशित किया। जिले में ओपन स्कूल के लिए चयनित परीक्षा केंद्रों में बालक उमावि बलौदाबाजार, भाटापारा में शा. बहु. उमावि भाटापारा, शिवलाल मेहता स्कूल भाटापारा, पलारी में शा. उमावि पलारी, कसडोल में गुरू घासीदास शा. उमावि कसडोल, बिलाईगढ़ में शा. कन्या उमावि बिलाईगढ़, शा. बालक उमावि बिलाईगढ़ शामिल हैं।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal