जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।डीईओ दफ्तर में कुर्सी का विवाद आखिरकार और गहराते जा रहा है। शुक्रवार को कोर्ट से स्टे लाने के बाद पूर्व डीईओ डीके कौशिक सुबह 12 बजे दफ्तर पहुंचे और खुद ताला खोलकर कुर्सी पर बैठ गए। वहीं वर्तमान डीईओ केएस तोमर बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी करते नजर आए। दफ्तर के कर्मचारी उहापोह की स्थिति में रहे कि आखिर फाइलों में किस डीईओ से दस्तखत कराएं। कई कर्मचारी फाइल को दबाए रखा और दस्तखत ही नहीं कराया। इधर कुछ लोग वर्तमान डीईओ तोमर के आने का इंतजार करते रहेए लेकिन वे शाम को दफ्तर जरूर आए और कुछ देर बाद डाइट के कार्यक्रम में शामिल होने चले गए।डीईओ आफिस जांजगीर में डीईओ की कुर्सी को लेकर विवाद दूसरे दिन भी नहीं थमा। कोर्ट से स्टे लाने के बाद डीईओ कौशिक शुक्रवार को दफ्तर पहुंचे और खुद दफ्तर का ताला खोलकर कुर्सी पर काबिज हो गए। अपने आफिस में ताला जड़कर खुद चाबी रखे थे और खुद ताला खोला। इधर दफ्तर में सबसे अधिक असमंजस में स्टाफ के कर्मचारी थे। वे खुद समझ नहीं पा रहे थे कि फाइल में किस डीईओ से साइन कराएं। कर्मचारियों ने डीईओ कौशिक से किसी भी फाइल में दस्तखत नहीं कराए तो डीईओ कौशिक प्यून को बुलाकर खुद काम कराते नजर आए। लेकिन किसी महत्वपूर्ण फाइल में शुक्रवार को दस्तखत नहीं हो सका।इधर वर्तमान डीईओ केएस तोमर अधर में पड़ते दिखाई दे रहे हैं। क्योंकि उनकी कुर्सी में डीईओ कौशिक विराजमान हैं। इधर तोमर शुक्रवार को परीक्षा ड्यूटी करने के बाद कलेक्टोरेट गए। शायद उनकी मंशा थी कि कलेक्टर से मिलकर पूरी जानकारी उन्हें देने की थी, लेकिन कलेक्टर दौरे पर थे, जिसके चलते उन्हें उनसे मुलाकात नहीं हो पाई।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal