Breaking News

जांजगीर-चाम्पा:-पीठासीन और मतदान अधिकारी क्रमांक 1 का चार दिवसीय प्रशिक्षण कल शुक्रवार 15 मार्च से…

जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज बनसोड़ ने आज यहां बताया कि लोकसभा निर्वाचन के अंतर्गत मतदान दल के पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी क्रमांक एक का प्रशिक्षण 15 मार्च से प्रारंभ होगा। प्रशिक्षण 15, 16 18 और 19 मार्च को दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक संबंधित प्रशिक्षण केन्द्रों में दी जाएगी। प्रशिक्षण के सुचारू रूप से संचालन, सतत मानिटरिंग एवं आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। प्रशिक्षण केन्द्र शासकीय उधातर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक एक जांजगीर के लिए तहसील कार्यालय जांजगीर के तहसीलदार, प्रशिक्षण केन्द्र शासकीय हाई स्कूल नवागढ़ के लिए तहसील कार्यालय नवागढ़ के तहसीलदार, प्रशिक्षण केन्द्र शासकीय महामाया उधातर माध्यमिक विद्यालय पामगढ़ के लिए तहसील कार्यालय पामगढ़ के तहसीलदार, प्रशिक्षण केन्द्र पंडित शिवाधीन दुबे बालक उधातर माध्यमिक विद्यालय अकलतरा के लिए तहसील कार्यालय अकलतरा के तहसीलदार, प्रशिक्षण केन्द्र शासकीय उधातर माध्यमिक विद्यालय बलौदा के लिए तहसील कार्यालय बलौदा के तहसीलदार, प्रशिक्षण केन्द्र आदर्श उधातर माध्यमिक विद्यालय सक्ती के लिए तहसील कार्यालय सक्ती के तहसीलदार, प्रशिक्षण केन्द्र शासकीय उधातर माध्यमिक विद्यालय डभरा के लिए तहसील कार्यालय डभरा के तहसीलदार, प्रशिक्षण केन्द्र शासकीय कन्या हाईस्कूल जैजैपुर के लिए तहसील कार्यालय जैजैपुर के तहसीलदार, प्रशिक्षण केन्द्र बालक उधातर माध्यमिक विद्यालय मालखरौदा के लिए तहसील कार्यालय मालखरौदा के तहसीलदार और प्रशिक्षण केन्द्र लायंस स्कूल चांपा के लिए तहसील कार्यालय चांपा के तहसीलदार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…

🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …