Breaking News

बिलासपुर-19 से 25 अप्रैल के बीच होने वाली परीक्षा स्थगित…

बिलासपुर(छत्तीसगढ)। लोकसभा चुनाव का असर कॉलेज-यूनिवर्सिटी की मुख्य परीक्षा पर पड़ा है। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग ने 19 से 25 अप्रैल की बीच होने वाली परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया है। बीए व बीएड सहित अन्य विषय के परीक्षार्थी प्रभावित होंगे, स्थगित किए गए विषयों की परीक्षा अप्रैल के बदले मई में होगी। विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा 1 मार्च से 30 अप्रैल तक निर्धारित की गई थी लेकिन इस बीच लोकसभा चुनाव की घोषणा हो गई। जिसमें छत्तीसगढ़ में 11, 18 एवं 23 अप्रैल को मतदान होगा। मंगलवार को चुनाव व परीक्षा तिथि को लेकर विश्वविद्यालय के अफसरों के साथ लंबी चर्चा हुई, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया है।19 से 25 अप्रैल के बीच होने वाली सारी परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। इसमें बीए प्रथम, द्वितीय, अंतिम वर्ष भूगोल व बीएड द्वितीय वर्ष हिंदी, अंग्रेजी, गणित जैसे विषयों की परीक्षाएं प्रभावित होंगी। अब यह परीक्षा 1 से 6 मई के बीच होगी। इसका नोटिफिकेशन एक- दो दिनों में निकाला जाएगा।डिग्री कॉलेज में भी सभी संकायों में सेमेस्टर एग्जाम अप्रैल के तीसरे सप्ताह से शुरू करने की तैयारी थी लेकिन अब एग्जाम चुनाव के बाद शुरू होंगे।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…

🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …