नई दिल्ली(एचकेपी 24 न्यूज)।जैश-ए-मोहम्मद का सरगना मसूद अजहर सुरक्षा परिषद की बैठक में चीन ने एक फिर आतंकी मसूद अजहर को बचा लिया है. उसे वैश्विक आतंकी घोषित करने के प्रस्ताव पर वीटो लगा दिया है. इससे पहले तीन बार चीन यह हरकत कर चुका है. भारत, अमेरिका समेत कई देश चीन के वीटो से नाराज हैं. वहीं, आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का सरगना मसूद अजहर अब बयानबाजी कर रहा है.मसूद अजहर बिल्कुल फिट है. अगर किसी को कोई शक हो तो खुद मसूद अजहर ने इसका एलान कर दिया. जिस वक्त पूरी दुनिया मसूद पर सुरक्षा परिषद में होने वाले फैसले का इंतजार कर रही थी उस वक्त वो भी बहावलपुर में अपने हेडक्वार्टर में बैठकर दुनिया की बेचैनी पर हंस रहा था. अपनी बेफिक्री का एलान उसने कल सुबह ही अपने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के अखबार के जरिए कर दिया था.मसूद ने अपने कॉलम में लिखा है कि वो बिलकुल स्वस्थ है. मसूद ने ये भी कहा है कि उसे कोई बीमारी नहीं हुई है. मसूद अजहर हर हफ्ते जैश के अखबार में कॉलम लिखता है. यह अखबार पाकिस्तान के पेशावर से छपता है. अब याद कीजिए पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी का वो बयान, जो उन्होंने हाल ही में अमेरिकी न्यूज चैनल के इंटरव्यू में दिया था. कुरैशी ने मसूद को बहुत बीमार बताया था.जब इमरान सरकार को लगा कि मसूद के उसकी सरजमी पर होने के कबूलनामे से कहीं बात न बिगड़ जाए तो सेना के जरिए ये कहलवाया कि जैश मोहम्मद का पाकिस्तान में अस्तित्व ही नहीं है, लेकिन पाकिस्तानी सेना और पाकिस्तान की सरकार दोनों के मुंह पर तमाचा जड़ते हुए मसूद ने खुद कह दिया कि वो पाकिस्तान में ही है और बिल्कुल फिट है. इसी से साबित होता है कि पाकिस्तान में आतंकियों की क्या हैसियत है.जिस तरह से हाफिज सईद के ग्लोबल आतंकी घोषित होने के बावजूद पाकिस्तान में उसे हर तरह की छूट मिली है. उससे ये सवाल भी उठने लगे हैं कि मसूद पर ग्लोबल आतंकी का टैग चस्पा हो भी जाए तो क्या होगा. हालांकि मौजूदा दौर को देखें तो पाकिस्तान पर मसूद को लेकर दबाव बहुत ज्यादा है और इसका सीधा असर चीन पर भी पड़ने वाला है. इसीलिए चीन पूरी दुनिया की नाराजगी मोल लेकर मसूद की ढाल बनकर खड़ा है.
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal