Breaking News

रायपुर- नक्सलियों ने पर्चे लगाकर चुनाव का बहिष्कार करने को कहा…

रायपुर(एचकेपी 24 न्यूज)।लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के तीन दिन बाद छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में बुधवार को पुलिस को माओवादियों द्वारा आम चुनाव के बहिष्कार का आह्वान करने वाले पर्चे मिले। गरियाबंद के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौड़ ने बताया कि पिपराछेड़ी थानाक्षेत्र के रासेला गांव में बस स्टैंड पर नक्सली पर्चे लगे थे। इन पर्चों में प्रतिबंधित भाकपा माओवादी की ओडिशा राज्य समिति ने लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने का आह्वान किया है। पिपराछेड़ी थानाक्षेत्र ओडिशा की सीमा से सटा है।राठौड़ ने कहा, ‘‘इसके बारे में सूचना मिलने के बाद एक पुलिस टीम गांव में भेजी गयी और पर्चे हटाये गये। यह गांव राजधानी रायपुर से 125 किलोमीटर दूर है। ’’ उन्होंने कहा कि गरियाबंद में लंबे समय से नक्सली गतिविधियां नजर नहीं आयीं हैं क्योंकि नक्सली उस क्षेत्र में कमजोर पड़ गये हें। उन्होंने कहा, ‘‘अतएव, बस अपनी मौजूदगी का भान कराने के लिए उन्होंने पर्चे लगा दिये हैं और ग्रामीणों के बीच भय का माहौल पैदा करने की कोशिश की है।’’ पुलिस अधिकारी ने कहा कि हालांकि सुरक्षाबलों को चरमपंथियों का पता लगाने के लिए इलाके में गश्त तेज करने को कहा गया है। छत्तीसगढ़ में 11,18 और 23 अप्रैल को मतदान होगा। महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के हिस्से गरियाबंद जिले में दूसरे चरण में 18 अप्रैल को वोट डाले जायेंगे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…

🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …