नई दिल्ली(एचकेपी 24 न्यूज)।भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन को चाहने वाले भारत के साथ-साथ पाकिस्तान में भी काफी है। अभिनंदन भले ही अपने वतन लौट चुके हैं, लेकिन पाकिस्तान के लोगों पर अपनी छाप छोड़ने कामयाब रहे हैं। इसका जीता जागता सबूत पाकिस्तान में चाय की दुकान पर लगी तस्वीर है। जिसमें अभिनंदन की तस्वीर लगाई गई है।लोगों ने कहा कि भले ही खान साहब की दुकान छोटी हो, लेकिन उनकी सोच बहुत बड़ी है।इससे पहले एक अन्य चाय ब्रांड ने भी अपने विज्ञापन में अभिनंदन की वीडियो फुटेज का इस्तेमाल किया था। जिसमें अभिनंदन चाय की चुस्की लेते हुए ‘टी इज फैनटेस्टिक, थैंक यू’ कहते नजर आ रहे थे। हालांकि बाद में ये विज्ञापन नकली साबित हो गया था, जिसे एडिटिंग के जरिए बनाया गया था।बता दें कि भारतीय वायुसेना ने 26 फरवरी को पीओके में एयर स्ट्राइक की थी। इस हमले के बाद मीडिया में खबर आई थी कि कई आतंकियों की मौत हो गई है। हालांकि आतंकियों के मारे जाने के आंकड़े की पुष्टी अभी तक सही से नहीं हो पाई है। इस एयर स्ट्राइक से बौखालाए पाकिस्तान ने कुछ लड़ाकू विमानों की मदद से भारत सीमा में बम गिराए थे। हालांकि, ये मैदान में गिरे और इससे कोई नुकसान नहीं हुआ। जवाबी कार्रवाई करते वक्त भारतीय वायुसेना का मिग-21 पाकिस्तान की सीमा में क्रैश हो गया था। इसमें सवार विंग कमांडर अभिनंदन पैराशूट की मदद से कूद गए थे। पाकिस्तान की सेना ने उन्हें बंदी बना लिया था। बाद में चौतरफा दबाव के बाद पाकिस्तान ने अभिनंदन को कई घंटों के बाद किया रिहा किया था।
Check Also
मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…
🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …
HKP24News Online News Portal