Breaking News

जम्मू-कश्मीर:- LoC के पास देखे गए पाकिस्तानी लड़ाकू विमान, वायु सेना हाई अलर्ट पर…

जम्मू-कश्मीर(एचकेपी 24 न्यूज)।पाकिस्तान की तरफ से एक बार फिर भड़काऊ हरकत की गई है। मंगलवार रात को जम्मू-कश्मीर में पुंछ सेक्टर में एलओसी पर पाकिस्तानी वायु सेना के दो जेट विमानों को देखा गया। इसके बाद भारतीय वायु सेना और रडार सिस्टम हाई अलर्ट पर है। भारतीय वायु रक्षा रडार ने दोनों सुपरसोनिक विमानों को डिटेक्ट किया। भारतीय वायु रक्षा रडारों ने पाया कि दो पाकिस्तानी वायु सेना के जेट विमान पुंछ सेक्टर में एलओसी (अपने क्षेत्र के भीतर) पर थे। क्षेत्र में कल रात को सुनाई देने वाली तेज आवाजें सोनिक बूम के कारण थीं। ये एलओसी से सिर्फ 10 किलोमीटर की दूरी पर थे।इससे पहले 27 फरवरी को पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों ने जम्मू-कश्मीर में भारतीय सीमा में घुसपैठ की थी और भारतीय सैन्य चौकियों को निशाना बनाने का प्रयास किया था। हालांकि भारतीय वायु सेना ने उन्हें खदेड़ दिया। हवाई लड़ाई में पाकिस्तानी वायु सेना के एक F-16 लड़ाकू विमान को भारतीय वायु सेना द्वारा मार गिराया गया, जिसमें मिग-21 बाइसन विमान भी गिर गया। उससे पहले 26 फरवरी को तड़के भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सबसे बड़े आतंकी शिविर पर हवाई हमला किया था।ड्रोन के माध्यम से पाकिस्तान राजस्थान सीमा पर भी लगातार घुसपैठ कर रहा है। राजस्थान सीमा से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाले एक पाकिस्तानी ड्रोन को शनिवार शाम को सेना के वायु रक्षा विंग द्वारा मार दिया गया। इसी दिन सुबह भी एक और ड्रोन ने राजस्थान सीमा के पास भारतीय क्षेत्र में प्रवेश की कोशिश की जिसे सुरक्षा बल (BSF) ने मार गिराने का प्रयास किया, जिसके बाद ड्रोन वापस चला गया। उससे पहले बीकानेर में पाकिस्तान का एक और ड्रोन भारतीय सेना ने गिराया, जबकि पहला पाकिस्तानी ड्रोन 26 फरवरी को गुजरात के कच्छ जिले के पास भारतीय सेना के द्वारा गिराया गया था।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…

🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …