रायपुर(एचकेपी 24 न्यूज)। छत्तीसगढ़ में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाताओं के बीच बेहतर पहुंच बनाने और उन्हें आगामी लोकसभा निर्वाचन में मतदान के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से शुक्रवार 15 मार्च को दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक फेसबुक लाईव के जरिए मतदाताओं से सीधा संवाद नामक रोचक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।छत्तीसगढ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू दोपहर 12 से 1 बजे के बीच एक घण्टे फेसबुक पर प्रदेश के मतदाताओं से रूबरू होंगे।इसमें मतदाता सुब्रत साहू से सीधे संवाद कर सकेंगे। लोक सभा निर्वाचन 2019 से संबंधित तैयारियों के बारे में मतदाताओं को अवगत कराया जाएगा।जिसमें मतदान केन्द्र की व्यवस्थाएं, मूलभूत सुविधाएं दिव्यांगजन, थर्डजेंडर और वरिष्ठ नागरिकों को मतदान केन्द्र स्तर पर प्रदत्त सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी।इसके साथ ही मतदाताओं को उनके मताधिकार के बारे में जागरूक कर उन्हें मतदान के लिए प्रेरित किया जाएगा।वही मतदाताओं से प्राप्त होने वाले प्रश्नों और शंकाओं का मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा समाधान किया जाएगा।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal