Breaking News

जांजगीर-चाम्पा:-छत्तीसगढ राज्य ओपन स्कूल की अप्रैल महीने में होने वाली छह पेपर का टाईम टेबल लोकसभा चुनाव के कारण बदला…

जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।लोकसभा की तारीखों का ऐलान होने से ओपन स्कूल की परीक्षाएं की टाइमिंग चुनाव की तारीख से टकरा गई है। इसको लेकर ओपन स्कूल की अप्रैल महीने में होने वाली छह पेपर का टाइम टेबल बदल दिया गया है। अब यह परीक्षाएं लोकसभा चुनाव की वोटिंग हो जाने के बाद नए समय सारणी पर होगी। बदले गए पेपर की समय सारिणी भी जारी कर दी गई है।लोकसभा मतदान की तारीख आने के बाद मार्च-अप्रैल में होने वाले परीक्षाओं की टाइमिंग पर असर पड़ा है। ओपन स्कूल की दसवीं-बारहवीं परीक्षा 23 मार्च से शुरू होगी। इसकी समय सारणी जनवरी में जारी की गई थी। 16 अप्रैल को परीक्षा खत्म होने वाली थी, लेकिन अब यह परीक्षा तीन मई तक होगी।लोकसभा चुनाव की वजह से छह परीक्षाओं की तारीख बदली है। ओपन स्कूल के अफसरों का कहना है कि मतदान से एक-दो दिन शिक्षकों की चुनावी ड्यू्टी लग जाएगी। इस दौरान परीक्षा का आयोजन करना मुश्किल होगा। इसलिए कुछ पर्चे की तारीख बदली गई है। इसमें शुरूआत के पेपर तो पुराने तिथियों में ही होंगे लेकिन अप्रैल महीने में 9, 10, 11, 12, 15 और 16 अप्रैल को होने वाली परीक्षा के लिए नई तारीख घोषित की गई है। इसके तहत 9 अप्रैल को होने वाल दसवीं की परीक्षा अब 27 अप्रैल को होगी। बारहवीं के तहत 10 अप्रैल को होने वाला पेपर अब 29 अप्रैल को होगा। 11 अप्रैल की परीक्षा 30 अप्रैल, 12 की परीक्षा 1 मई, 15 अप्रैल की परीक्षा 2 मई और 16 अप्रैल को होने वाला पेपर अब तीन मई को होगा। परीक्षा सुबह 8 से 11.30 बजे तक होगी। लोकसभा चुनाव के तहत राज्य में तीन चरणों में मतदान होंगे। पहला चरण 11 को होगा, फिर 18 और 23 मई मतदान होगा।ओपन स्कूल की दसवीं.बारहवीं परीक्षा के लिए इस बार करीब दस हजार छात्रों ने आवेदन किया है।

इसके लिए जिले में 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें शाउमावि क्रमांक एक जांजगीर, शामउवि बलौदा, शाउमावि बुडग़हन शा.बालक उमावि चांपा, शाआदर्श उमावि सक्ती, शामहामाया उमावि पामगढ़, शाउमावि डभरा, शाउमावि मालखरौदा, शाबाउमावि जैजैपुर, शाकउमावि अकलतरा, शाउमावि शिवरीनारायण,शाउमावि कोटमी, शाउमावि फगुरम, शाकउमावि जैजैपुर, शाबहुउमावि क्रमांक 2 जांजगीर, शाउमावि आमनदुला और शाउमावि टुण्ड्री डभरा शामिल है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…

🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …