डभरा(एचकेपी 24 न्यूज)।कोसमंदा के शापूमावि मे पढने वाले बच्चे पिछले लम्बे समय से जुगाड के शाप्रावि का भवन पर पाली मे बैठ कर पढाई-लिखाई करने को मजबूर थे।सुबह प्राथमिक शाला के बच्चे भवन मे पढाई करते थे।वही दोपहर मे मिडिल स्कूल के बच्चे पढाई करते थे।जिससे बच्चो को बहुंत परेशानी का सामना करने को पडता था।करीब तीन वर्ष पूर्व युवा सामाजिक कार्यकर्ता हिन्देश यादव कोसमंदा का दौरा मे गये थे।इस दौरान बच्चो ने अपना स्कूल भवन सम्बंधित समस्या के बारे मे अवगत करवाया था।बच्चो के बातो को गंभीरता से लेते हुए श्री यादव ने प्रशासनिक अधिकारियो को बच्चो का भवन सम्बंधित समस्या के बारे मे अवगत करवाया था।वही जल्द से जल्द नया स्कूल भवन निर्माण कार्य स्वीकृत करने निवेदन किया था।उसके पश्चात् प्रशासनिक अधिकारियो ने बच्चो के भवन सम्बंधित समस्या को गंभीरता से लिया।वही भवन निर्माण कार्य स्वीकृत किया।वह भवन बन कर तैयार हो गया है।बच्चो को जल्द ही जुगाड के शाप्रावि की भवन के पाली मे पढने से छूटकारा मिल जाएगा।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal