नई दिल्ली(एचकेपी 24 न्यूज)।देश का सियासी भविष्य तय करने वाले लोकसभा चुनाव का इंतजार अब खत्म हो चुका है.दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में निर्वाचन आयोग (Election Commission Of India) की प्रेस कॉन्फ्रेंस चल रही है. मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने ऐलान किया कि देश में आचार संहिता लागू कर दी गई है. सुनील अरोड़ा ने साथ ही कहा, ‘कोई भी इसका उल्लंघन करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों को अपने आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी देगी होगी. वहीं रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक लाउडस्पीकर का इस्तेमाल वर्जित रहेगा.’मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल तीन जून को समाप्त हो रहा है. ऐसे में तब तक नई सरकार का गठन जरूरी हो जाता है. सूत्रों ने इससे पहले बताया कि चुनाव आयोग 17वीं लोकसभा के चुनाव कराने के लिए साजो-सामान की तैयारियां पूरी करने के अंतिम चरण में है. चुनाव के विस्तृत कार्यक्रम की घोषणा इस वीकेंड तक या अगले हफ्ते की शुरुआत तक हो सकती है.लोकसभा चुनाव के साथ आंध्र प्रदेश, सिक्किम, ओडिशा और अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान भी हो सकता है. वहीं जम्मू कश्मीर विधानसभा भंग हो चुकी है, इसलिए आयोग मई में समाप्त हो रही छह महीने की अवधि के अंदर यहां भी नए सिरे से चुनाव कराने के लिए बाध्य है. एक राय है कि जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव लोकसभा चुनाव के साथ होंगे, लेकिन भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव बढ़ने के कारण राज्य के जटिल सुरक्षा हालात को मद्देनजर रखते हुए ही फैसला किया जाएगा.
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal