रायपुर(एचकेपी 24 न्यूज)। भूपेश सरकार ने आज सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। जहां सरकारी कर्मचारियों का डीए 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 9 प्रतिशत कर दिया। वहीं पुलिस जवानों को सप्ताह में एक दिन छुट्टी देने की भी घोषणा कर दी। इतना ही नहीं प्रदेश मुखिया भूपेश ने सरकारी रिटार्यड कर्मचारियों को भी खुश करते हुए उनका डीए भी 9 प्रतिशत करने की घोषणा की है। यह आदेश 1 मार्च से लागू कर दिया गया है और इसक लाभ एक अप्रैल के वेतन में शामिल होकर मिलेगा।बता दें कि पिछली भाजपा सरकार में पुलिस परिवार के सदस्यों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया था।जिसका उस वक्त कांग्रेस ने भी अपना समर्थन दिया था। पुलिस परिवार की विभिन्न मांगों में यह एक मांग भी शामिल थी जवानों को अन्य विभागों की तरह सप्ताह में एक दिन अवकाश दिया जाए।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal