Breaking News

राजनांदगांव-आठवीं की छात्रा से प्रभारी प्रधानपाठक ने की अश्लील हरकत,कक्ष से गर्भ निरोधक गोलियां बरामद,ग्रामीणों ने की जमकर हंगामा,पुलिस ने दर्ज की मामला…

राजनांदगांव(एचकेपी 24 न्यूज)।जिले के सहसपुर दल्ली गांव में मीडिल स्कूल के प्रभारी प्रधानपाठक पर स्कूल के कक्षा आठवीं की बच्ची के साथ अकेले में अश्लील हरकत का आरोप लगाकर गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने स्कूल को घेर लिया। घटना से आक्रोशित लोग गांव में कलेक्टर और एसपी को तुरंत बुलाने की मांग करते हुए पिछले तीन घंटे से जमकर हंगामा कर रहे हैं।इधर घटना की सूचना मिलते ही सीएसपी प्रशांत शुक्ला और घुमका थाना प्रभारी दल बल के साथ सहसपुर गांव पहुंच गए है। स्थिति नियंत्रण में करने के लिए उन्होंने बल का भी प्रयोग किया। हंगामे के बीच आरोपी प्रभारी प्रधानपाठक अशोक साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कड़ी सुरक्षा के बीच आरोपी को घुमका थाने लेकर रवाना हो गई है।ग्रामीणों ने बताया कि घटना मंगलवार की है। प्रभारी प्रधानपाठक अशोक साहू अपने केबिन में आठवीं की छात्रा को बुलाया था। दरवाजा बंद करके वह डेढ़ घंटे तक छात्रा के साथ अश्लील हरकरत कर रहा था। इसकी सूचना मिलते ही जब स्कूल पहुंचकर लोगों ने दरवाजा खटखटाया तो प्रधानपाठक ने दरवाजा नहीं खोला।आरोपी अशोक कुमार साहू के केबिन से गर्भनिरोधक गोली भी बरामद की गई है। गांव के सरपंच संतराम नागपुरे ने इसकी पुष्टि की। जिस पर आरोपी ने कहा कि उनकी पत्नी किराना दुकान चलाती है। गर्भ निरोधक गोलियां उनके निजी इस्तेमाल के लिए थी। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …