Breaking News

मालखरौदा-सक्ति शैक्षणिक जिला शिक्षा अधिकारी एन. कुजूर ने मालखरौदा विकासखण्ड के 3 शिक्षकों को की निलंबित…

मालखरौदा(एचकेपी 24 न्यूज)। शैक्षणिक जिला शक्ति के नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी एन. कुजूर ने बुधवार 6 मार्च को अपने मालखरौदा विकासखण्ड के स्कूलो का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बासीन में पदस्थ शिक्षक एल.बी होरी प्रसाद मनहर, सुरेंद्र सिंह राज एंव रामेश्वर प्रसाद चंद्रा को निलंबित कर दिया।आप सभी को बताते चले कि ग्रामवासियों द्वारा अध्यापन कार्य में लापरवाही एंव अन्य शिकायतें किए जाने पर तत्काल तीन सदस्यीय जांच समिति बनाकर जांच समिति से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर उन्हें निलंबित कर दिया।डीईओ की इस कार्रवाई पर ग्रामवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।शैक्षणिक जिला शक्ति के जिला शिक्षा अधिकारी एन.कुजूर सहायक सांख्यिकी अधिकारी राकेश कुमार अग्रवाल एवं मालखरौदा विकासखंड की सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी कुमारी चंद्रिका आर्मो के साथ मालखरौदा विकासखण्ड के विभिन्न स्कूलों का औचक निरीक्षण करने के लिए निकले थे।इस दौरान डीईओ श्री कुजूर ने विकासखड मालखरौदा के अंग्रेजी माध्यम वाले शासकीय प्राथमिक शाला एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला के बच्चों से रूबरू होकर उनसे शिक्षा के बारे में जानकारी दिया।उनको विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन देते हुए शिक्षा गुणवत्ता की जानकारी लिया।इस दौरान श्री कुजुर ने विद्यालय के बच्चों को टॉफी का वितरण भी किया।शैक्षणिक जिला सक्ति शिक्षा अधिकारी श्री कुजूर ने मालखरौदा विकास खंड एवं डभरा विकासखंड के विकासखंड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए समस्त शासकीय स्कूलों में शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करवाने प्रयास करने एवं स्कूलों में शिक्षा को लेकर गंभीरता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान सहायक सांख्यिकी अधिकारी राकेश कुमार अग्रवाल ने भी विद्यालय के बच्चों को मार्गदर्शन देते हुए शिक्षा व्यवस्था की जानकारी प्राप्त किया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …