Breaking News

मालखरौदा/सक्ति-वृध्दो ने अपना राशन कार्ड सम्बंधित समस्या के बारे मे युवा सामाजिक कार्यकर्ता हिन्देश को दी जानकारी,दफ्तर तक पहुंचने मे असक्षम नजर आने वाले वृध्दो के राशन कार्ड सम्बंधित समस्या को दूर करवाने स्वयं हिन्देश पहुंचे खाद्य विभाग का दफ्तर के तालाश मे सक्ति,सक्ति पहुंच कर करीब 3 घण्टा तालाश करने पश्चात् पहुंच सके खाद्य विभाग का दफ्तर,आखीर खाद्य विभाग का दफ्तर ढूंढने क्यूं लगे 3 घण्टा?कैसे विभागीय पहल करने से जल्द ही आसानी से आम जन पहुंच सकेंगे खाद्य विभाग का सक्ति दफ्तर हिन्देश ने कलेक्टर को भेजा अपना सुझाव….

मालखरौदा/सक्ति(एचकेपी 24 न्यूज)।कुछ वृध्द महिला एंव पुरुष युवा सामाजिक कार्यकर्ता हिन्देश कुमार यादव से मुलाकात कर अपना बीपीएल राशन कार्ड सम्बंधित समस्या रखा।दफ्तर तक पहुंचने मे असक्षम नजर आने वाले वृध्दो के राशन कार्ड सम्बंधित समस्या को दूर करवाने स्वयं श्री यादव खाद्य विभाग के दफ्तर का तालाश मे सक्ति पहुंच गये।जहां करीब 3 घण्टा तालाश करने पश्चात् पहुंच सके थे।जब श्री यादव खाद्य विभाग के कार्यालय का तालाश करने के लिए सक्ति एसडीएम कार्यालय पहुंचे।जहां खाद्य विभाग का कार्यालय के किसी किराए के मकान मे संचालित होने का जानकारी दी गयी।वहां से श्री यादव किराए के मकान में संचालित होने वाला
खाद्य विभाग का दफ्तर का तालाश करने निकल गये।जगह-जगह ढूंढने के पश्चात् खाद्य विभाग के किराए का मकान तक पहुंच पाए थे।खाद्य विभाग के सक्ति दफ्तर तक पहुंचने मे होने वाला देरी का मुख्य कारण कार्यालय का किराए के एक कमरा में संचालित होना है।इसके साथ दफ्तर के बाहर खाद्य विभाग के दफ्तर होने का जानकारी नही लिखा गया है।वही दफ्तर एक गोपनीय सा जगह पर है।बाहर से देखने पर दफ्तर जैसा नही लगता है।वही एसडीएम एंव जनपद कार्यालय मे खाद्य विभाग का दफ्तर के पता का कोई जानकारी नही लिखा गया है।श्री यादव ने खाद्य विभाग के सक्ति कार्यालय के बारे मे एसडीएम सक्ति , जनपद पंचायत सक्ति एंव जनपद पंचायत मालखरौदा कार्यालय मे सूचना चस्पा करवाने, खाद्य विभाग का जगह को पत्र मे लिखवाने,कार्यालय से सम्बंधित अधिकारियो एंव कर्मचारियो का नाम एंव नम्बर भी चस्पा करवाने,वर्तमान किराए के मकान मे संचालित होने वाला खाद्य विभाग के दफ्तर का बाहर खाद्य विभाग की दफ्तर होने का जानकारी लिखवाने कलेक्टर से मांग की है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …