मालखरौदा(एचकेपी 24 न्यूज)।स्थानीय जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाला ग्राम पोता में पदस्थ सचिव पर प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में गड़बड़ी का आरोप लगा था। मामले में उसे दोषी करार दिया गया था।लेकिन जिला पंचायत सीईओ ने सचिव को निलंबित करने की बजाय अभयदान देते हुए जनपद कार्यालय मालखरौदा में संलग्न कर दिया था।मिली जानकारी अनुसार सचिव शत्रुघ्न साहू के विरुद्ध प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र हितग्राही को व्यक्तिगत द्वेष व भेदभावपूर्ण अपात्र सूची में डालने के संबंध में शासन प्रशासन तक शिकायत पहुंची थी। इस मामले की जांच मालखरौदा के जनपद सीईओ से कराई गई। जांच प्रतिवेदन में जनपद सीईओ ने ग्राम पोता के कृष्ण कुमार सतनामी को प्रधानमंत्री आवास के लिए अपात्र करते हुए शिकायतकर्ता महेश कुमार सारथी को आवास प्रदान करने एवं गलत व्यक्ति मृतक के स्थान पर पंजीकृत संतोषी बाई केंवट से प्रथम किस्त की राशि वसूलने की अनुशंसा की। जांच प्रतिवेदन में यह भी कहा गया कि ग्राम पंचायत पोता के सचिव शत्रुघ्न साहू द्वारा संतोषी बाई को प्रदाय प्रथम किस्त की राशि 35000 रुपए की वसूली कर प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत इलाहाबाद बैंक शाखा मालखरौदा में संचालित खाता क्रमांक 5039 4827 267 में 27 अगस्त 2018 को जमा किया गया है। जांच अधिकारी ने इस प्रकरण में ग्राम पंचायत सचिव शत्रुघ्न साहू को प्रथम दृष्टया दोषी बताया। जांच प्रतिवेदन के आधार पर दोषी पंचायत सचिव शत्रुघ्न साहू को तत्काल निलंबित किया जाना था।लेकिन जिला पंचायत सीईओ अजीत बसंत ने उसे अभयदान देते हुए जनपद पंचायत मालखरौदा में संलग्न कर दिया था। अपने आदेश में जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि अंतरिम व्यवस्था के तौर पर पंचायत सचिव को आगामी आदेश पर्यंत जनपद पंचायत कार्यालय में संलग्न किया जाता है। वहीं जिला पंचायत सीईओ पर इस मामले में दोषी सचिव को बचाने का आरोप भी लग रहा था।वही 26 फरवरी को आदेश जारी कर आरोपी सचिव को निलंबित कर जनपद पंचायत मालखरौदा में अटैच किया गया है।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal





